- Hindi News
- National
- Merta News Rajasthan News Tte Found Child In Jodhpur Bhopal Train Rpf Handed Over To Father
जोधपुर-भोपाल ट्रेन में टीटीई को मिला बालक, आरपीएफ ने पिता को सौंपा
चूरू जिले के गुड़ावड़ी का 11 वर्षीय बालक जोधपुर- भोपाल ट्रेन में गुरुवार सुबह 8 बजे लावारिस अवस्था में मिलने पर टीटीई ने आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया। इस पर आरपीएफ ने पूछताछ के बाद बालक को पिता के सुपुर्द किया है। जोधपुर-भोपाल ट्रेन गुरुवार को जोधपुर से रवाना होने पर आरक्षित कोच के टीटीई हीराराम गर्ग को एक बालक बिना टिकट मिला। टीटीई के द्वारा पूछा जाने पर संतोषप्रद जबाब नहीं दे सका। आखिर बालक को मेड़ता रोड ट्रेन पहुंचने पर आरपीएफ एएसआई अशोक कुमार व हैड कांस्टेबल अजीत खां के सुपुर्द किया गया। आरपीएफ में पूछताछ करने पर बालक ने अपना नाम महावीर सोनी (11) पुत्र गोपाल सोनी व मोबाइल नंबर बताए। आरपीएफ ने मोबाइल नंबर से संपर्क करने पर ज्ञात हुआ कि बालक गुड़ावड़ी पीएस सालासर जिला चूरू का रहने वाला है। तथा वह 11 मार्च को अपने घर से बिना बताए ही निकल गया था। और चूरू से जोधपुर चला गया, फिर जोधपुर से भोपाल ट्रेन में बैठ गया। उसके पिता को सूचना पर पिता 12 मार्च को मेड़ता रोड पहुंचे। जहां पर स्टेशन अधीक्षक रूपचंद बैरवा, आरपीएफ बलकर्मी रामप्रसाद, रामकुमार, अजीत खां के रूबरू पिता के सुपुर्द किया गया।
मेड़ता रोड. आरपीएफ के द्वारा बालक को पिता के सुपुर्द करते हुए।