चाचा को हमला कर घायल किया
चाचा के सिर पर कुल्हाड़ी से हमले के आरोप में श्रीबालाजी थाना पुलिस ने चार जनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार ऊंटवालिया निवासी जेठाराम पुत्र मोहनराम मेघवाल ने बताया कि उसका चाचा चेतनराम खेत में बकरियां चरा रहा था।
इसी दौरान उम्मेद राम व उसके दो लड़के व प|ी एकराय होकर आए और आते ही उसके चाचा के सिर पर लाठी से हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गया, जिसका स्थानीय चिकित्सालय में उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर किया गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच माैका मुआयना किया है। वही पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।