- Hindi News
- National
- Ladnu News Rajasthan News Uncontrollable Car Collided On Dholia Saradi Road 2 People Injured In Scooty
धोलिया-सारड़ी मार्ग पर बेकाबू कार ने मारी टक्कर, स्कूटी सवार 2 लोग घायल
तहसील के धोलिया सारडी मार्ग पर रफ्तार का कहर देखने को मिला है, यहां एक बेकाबू कार ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी, जिससे दो युवक घायल हो गए। इनमें से एक को गंभीर हालत में हाई सेंटर के लिए रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शी नरेश माली ने बताया कि वह अपने डेकोर के काम के लिए जा रहा था कि रास्ते में कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे सवार छोटू सिलावट व अब्दुल सलाम सांई घायल हो गए। मौके पर काफी भीड़ जमा देख वह रुका और उसने अपनी पिकअप से दोनों घायलों को लाडनूं की सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छोटू पेंटर निवासी बल्खी गैरेज को गंभीर हालत में अन्यत्र रेफर किया गया है, वही उसका साथी अब्दुल सलाम साईं भी घायल हो गया। दोनों युवक कलर का काम कर वापस लाडनूं लौट रहे थे कि रास्ते में हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कार चालक नशे में था। जसवंतगढ़ थानाधिकारी सुमन चौधरी को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच जांच शुरू की।
लाडनूं. कार की टक्कर से घायल स्कूटी सवार।