पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagaur News Rajasthan News Vijay Nityanand Surishwar Maharaj39s Entry Into The City As Varaghode

वरघोड़े के रूप में विजय नित्यानंद सुरीश्वर महाराज का नगर प्रवेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विजय वल्लभ सुरीश्वर महाराज के 150वे जन्म जयंती वर्ष के अंतर्गत मार्च माह की महामांगलिक सक्रांति महोत्सव के लिए गच्छाधिपति शांतिदूत आचार्य भगवत श्रीमद विजय नित्यानंद सुरीश्वर महाराज का शुक्रवार को नागौर में नगर प्रवेश हुआ। जैनाचार्य विजय वल्लभ सुरीश्वर की पाट परंपरा को सुशोभित कर रहे वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य विजय नित्यानंद सुरीश्वर महाराज, मुनिराज मोक्षानंद विजय, मुनिराज पद्मशील विजय व साध्वी पूर्णप्रज्ञा महाराज आदि ठाना का शुक्रवार सुबह रेलवे स्टेशन स्थित श्रीचंद्रप्रभु स्वामी जैन मंदिर से वरघोड़े के रूप में नगर प्रवेश हुआ। जैन समाज की महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर आचार्य भगवत की अगवानी की गाजे-बाजे ऊंट हाथी घोड़ों के पीछे समग्र जैन समाज के बंधु वरघोडे में उपस्थित रहे। शहर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ यह वरघोड़ा बोहरावाड़ी स्थित तपागछ श्रीसंघ के उपाश्रय में पहुंचा, जहां पर धर्म सभा का आयोजन हुआ। महावीर बांठिया ने बताया कि जैन समाज के युवा गायक श्रेयांस सिंघवी ने सभा का संचालन किया।

साथ ही अपने भजन प्रेम का धागा तुमसे बांधा कभी टूटे ना, तुम हो गुरुवर मालिक हमारे, बाजे बाजे रे शहनाई गुरुवर थारा नाम की ऐसे अनेक भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। आचार्य नित्यानंद सुरीश्वर ने कहा कि गुरु के वचन कभी निष्फल नहीं होते गुरु के लिए समर्पण ही प्रेम और स्नेह की पहचान है। कल के संपूर्ण प्रवेश वरघोडे व साधार्मिक वात्सल्य का लाभ मगीदेवी व नथमल चौरडिया के सुपुत्र अर्जुनमल, कनकमल, प्रकाशमल, राजेश कुमार चोरडिया परिवार ने लिया। सुबह नवकारसी का लाभ मोतीचंद अभय कुमार अक्षय कुमार समदड़िया परिवार ने लिया। इस दौरान सुरेश चौधरी, राजेंद्र कटारिया, गौतम चौरड़िया, मनीष भुरट, अनिल बांठिया आदि मौजूद थे।

आज सुराणों की पोल में पहुंचेंगे महाराज

जैनाचार्य विजय वल्लभ सुरीश्वर की पाट परंपरा में हर माह में सूर्य के एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने पर नया माह शुरू होता है। उस दिन गुरु भगवंतॊ द्वारा महामांगलिक दी जाती है। इसे ही सक्रांति महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। 14 मार्च के संपूर्ण सक्रांति महोत्सव के लाभार्थी जीवन चंद कमल चंद भूरट परिवार के निवास स्थान सुराणों की छोटी पोल से सुबह साढ़े 8 बजे चतुर्विध संघ के साथ बोहरावाड़ी स्थित उपाश्रय पहुंचेंगे। सक्रांति महोत्सव मनाने के लिए देश भर से गुरु भक्त पहुंचेंगे।

नागौर. जैन संतों के नगर प्रवेश में साध्वियां व समाज की महिलाएं।

धर्म समाज
खबरें और भी हैं...