ग्रामीणों ने स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग उठाई
जारोड़ा | स्थानीय राउमावि के सामने से गुजर रही रेण-जारोड़ा सड़क मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों से हादसों की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य मार्ग से दिनभर सैकड़ों वाहनों की आवाजाही रहती है। कुछ माह पहले भी स्कूल के सामने एक हादसा होते होते टला था।
तब से ही ग्रामीण स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग कर रहे है। लेकिन जिम्मेदारों ने आज तक स्पीड ब्रेकर नहीं बनवाया है। जिसके चलते ग्रामीणों में रोष है।