- Hindi News
- National
- Nagaur News Rajasthan News Villagers Unite To Stop Extravagance In Bhakrod Will Not Deal With Clothes And Utensils
भाकरोद में फिजूलखर्ची रोकने को एकजुट हुए ग्रामीण, नहीं होगा कपड़ों व बर्तनों को लेन-देन
निकटवर्ती गांव भाकरोद में होली त्योहार को लेकर आयोजित स्नेह मिलन समारोह में ग्राम विकास व समाज विकास को लेकर कई अहम मुद्दो पर फैसले लिए गए। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में पहरावणी, ओढ़ावणी, मायरा, सावा, मुकलावा सहित कई अवसरों पर कपड़ो व बर्तनों को लेन-देन ग्रामीणों द्वारा नहीं किया जाएगा। इन अवसरों पर केवल बहन बेटियों के परिवार जन ही कपड़े आदि का लेन-देन कर सकेंगे। वहीं घी-पिलाई की रस्म व नवनिर्मित मकान के अवसर के अलावा किसी भी समय गुड़ नहीं बांटा जाएगा। इसी प्रकार गांव के किसी भी गल्ली-मोहल्ले तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात मचाने व गाली-गलौच करने वालो के खिलाफ पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई करवाई जाएगी। इसी प्रकार सरपंच परमा देवी ने कहा कि तालाब के अंगोर भूमि पर अतिक्रमण हटवाने की अतिक्रमियों से अपील की गई है। इस बाद भी लोग नहीं माने तो पंचायत अपने स्तर पर अतिक्रमण हटवाएगी। भाकरोद के इन निर्णयों से आस-पास के गांवों में भी चर्चा बनी रही। समाज सुधार को लेकर आगे आए युवाओं की हर तरफ चर्चा होती नजर आई।
नागौर. भाकरोद गांव में होली स्नेह मिलन समारोह पर चर्चा करते ग्रामीण।