पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagaur News Rajasthan News Vishwa Hindu Parishad Jayal Block Executive Expanded

विश्व हिंदू परिषद जायल प्रखंड कार्यकारिणी का किया विस्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विश्व हिंदू परिषद जायल प्रखंड की बैठक लाइब्रेरी भवन में आयोजित हुई जिला मंत्री प्रताप सिंह राजपुरोहित ने कार्यकारिणी का विस्तार किया।

इस बैठक में पुखराज सैनी जायल प्रखंड मंत्री, राकेश सेन जायल खंड मंत्री, कमल जाजड़ा बजरंग दल प्रखंड संयोजक, संदीप चतुर्वेदी जायल खंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में प्रताप सिंह ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी जिसमें रामउत्सव के बारे में विचार विमर्श करके 25 मार्च को हिंदू न्यू वर्ष के दिन आयोजन की योजना बनाई।

आयोजन में हनुमान सिंह की तरफ से रैली में भाग लेने वाली सभी झांकियों को निशुल्क भगवा ध्वज वितरण किया जाएगा। बैठक में द्वारका प्रसाद, अंबालाल पाराशर, अरविंद चतुर्वेदी, पुखराज सैनी, जतिन रिणवा, राकेश सेन, ओम प्रकाश शर्मा, कमल जाजड़ा, संदीप चतुर्वेदी, गोपाल सेन, राजेंद्र भाटी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...