पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kuchaman News Rajasthan News Voting Will Be Held On March 15 At 115 Booths For 31 Gram Panchayats Of Kuchaman Panchayat Samiti

कुचामन पंचायत समिति की 31 ग्राम पंचायतों के लिए 115 बूथों पर 15 मार्च को होगा मतदान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुचामन पंचायत समिति की 31 ग्राम पंचायतों में सरपंच व वार्डपंचों के चुनाव 15 मार्च को होंगे। पंचायत चुनावों को लेकर प्रशासन ने भी पूर्ण तैयारियां कर ली है।

रिटर्निंग अधिकारी व उपखण्ड अधिकारी बाबूलाल जाट ने बताया कि 31 ग्राम पंचायतों में चुनावों को लेकर 115 मतदान केन्द्र बनाए गए है। एसडीएम बाबूलाल, पुलिस उप अधीक्षक नगाराम चौधरी व चितावा थानाधिकारी ने गुरूवार को दीपपुरा, पांचवा, चितावा, लालास, इण्डाली, परेवड़ी, चारणवास, जिलिया सहित अनेक पंचायतों का निरीक्षण कर यहां की व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने बताया कि 31 ग्राम पंचायतों में 16 जोनल मजिस्ट्रेट लगाए गए है, जिसमें 1 जोनल मजिस्ट्रेट के अधीन दो ग्राम पंचायत दी गई है। उन्होंने बताया कि जोनल मजिस्ट्रेटों ने भी अपने अधीन आने वाली पंचायतों का भ्रमण कर यहां की व्यवस्थाएं देखी। वही प्रत्येक बूथ पर 100 से 200 मीटर तक लाईनें अंकित करवा दी गई है। जहां मतदान के दिन कोई भी वाहन नहीं आ सकता और न ही कोई प्रचार कर सकता है। प्रत्येक बूथ पर एक महिला व पुरुष कार्मिक नियुक्त किए है जो मतदाता की पहचान सुनिश्चित करेंगे। इसके लिए महिला के रूप में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व पुरुष के रूप में पटवारी को लगाया गया है।

सुबह आठ से शाम पांच बजे तक होगी वोटिंग

रिर्टनिंग अधिकारी व एसडीएम बाबूलाल ने बताया कि मतदाता अपने बूथ पर मतदान करने जाते समय मोबाइल फोन नहीं ले जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि मतदान करते समय मतदाताओं के लिए मोबाइल फोन बूथ पर ले जाना पूर्णतया वर्जित रहेगा। वही मतदाता मतदान करने के लिए कोई भी फोटो युक्त आईडी कार्ड साथ ले जाकर मतदान कर सकते हैं। 15 मार्च को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। वही मतदान केन्द्रों पर पुलिस का जाप्ता तैनात रहेगा।
खबरें और भी हैं...