पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

परीक्षा को लेकर स्कूल में लगाई दीवार घड़ियां

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर ने इस बार 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों के लिए परीक्षा कक्ष में हाथ घड़ी पहनकर आना बैन कर दिया गया है। बोरावड़ के राउमावि के परीक्षा कक्षों में दीवार घड़ियां भी नहीं है। ऐसे में विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र हल करने के दौरान समय का स्पष्ट अनुमान नहीं रहा एवं कई विद्यार्थियों को समय नियोजन के अभाव में कुछ प्रश्न छोड़ने पड़ गए। विद्यार्थियों ने इसकी जानकारी अभिभावकों को दी। इस पर सद्भावना जन जागृति संस्था व संस्था प्रधानाचार्य रामसिंह नेत्रा की प्रेरणा से भामाशाह के सहयोग से केंद्र के 20 परीक्षा कक्षों में दीवार घडिय़ां लगाई गई है। इस दौरान रामगोपाल लखारा, महावीर सिंह, अब्दुल कयूम, हरीप्रसाद सोनी, प्रेम सिंह, सुरेश मीणा, हिमांशु कुमार, मनोज सैनी, प्रदीप तिवाड़ी, प्रकाश भाटी, भोलाराम ओड, फिरोज खान, कुंदन प्रजापत, दीनदयाल भाटी, रामस्वरूप गौरा, राजीव, साजिद खान आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...