- Hindi News
- National
- Ladnu News Rajasthan News Warning For The 7 Point Demands Of The State Workers
राज्यकर्मियों की 7 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी
अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद घिंटाला ने प्रदेश सरकार के समक्ष राज्य कर्मचारियों का सात सूत्रीय मांग पत्र लंबित होने पर रोष प्रकट किया है तथा सरकार से जुलाई 2019 से 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता डीए दिए जाने के आदेश शीघ्र जारी करने की मांग की है। उन्होंने राज्य सरकार को चेतावनी दी है कि आगामी 15 मार्च को कर्मचारी महासंघ की प्रदेश नेतृत्व की जयपुर बैठक में भावी रणनीति के अनुसार आंदोलन का कार्यक्रम बनाकर संघर्ष पर उतरा जायेगा। उन्होंने बताया कि सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करने, नई पेंशन व्यवस्था को बंद कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने, मदरसा पैराटीचर्स एंव संविदा कर्मियों को नियमित करने, सीधी भर्ती से रिक्त पदों को भरने व शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार देने आदि मांगे लंबे समय से लंबित होने से सरकार के प्रति कर्मचारियों में गहरा रोष व्याप्त है।