पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagaur News Rajasthan News Woman Attacked With An Ax After Entering Her House

घर में घुसकर महिला पर कुल्हाड़ी से हमला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

घर में घुसकर बहनों पर कुल्हाड़ी से हमले के आरोप में महिला थाना पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। शहर के सांसी बस्ती कुम्हारी दरवाजा निवासी मलका प|ी सेठी सांसी ने रिपोर्ट में बताया कि वारदात दस मार्च दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। वह अपने मकान में थी तभी राकेश पुत्र कालूराम सांसी और उसकी बेटी आशा, राखी प|ी सोनू गाली गलौच करते हुए आए। आते ही आरोपियों ने पहले तो मारपीट की। इसी दौरान बहन किरण दौड़कर आई तो आरोपी सोनू ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर हमला किया। इससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गई। इसके बाद आरोपी ने मलका के हाथ पर हमला किया तो उसका भी हाथ टूट गया। जबकि अन्य ने हाथों से मारपीट की। इस शोर-शराबे पर दौड़कर आए पड़ोसियों ने मामला शांत करवाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

खबरें और भी हैं...