महिला पर कुल्हाड़ी से हमला, मामला दर्ज
घर में घुसकर बहनों पर कुल्हाड़ी से हमले के आरोप में महिला थाना पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। शहर के सांसी बस्ती कुम्हारी दरवाजा निवासी मलका प|ी सेठी सांसी ने रिपोर्ट में बताया कि वारदात दस मार्च दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। वह अपने मकान में थी तभी राकेश पुत्र कालूराम सांसी और उसकी बेटी आशा, राखी प|ी सोनू गाली गलौच करते हुए आए। आते ही आरोपियों ने पहले तो मारपीट की। इसी दौरान बहन किरण दौड़कर आई तो आरोपी सोनू ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर हमला किया। इससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गई। इसके बाद आरोपी ने मलका के हाथ पर हमला किया तो उसका भी हाथ टूट गया। जबकि अन्य ने हाथों से मारपीट की। इस शोर-शराबे पर दौड़कर आए पड़ोसियों ने मामला शांत करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।