पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

घर में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर के मोजदीका गांव की घटना

2018 को संजीता से हुई थी। इसके बाद संजीता अपने भाई अवतार के साथ पीहर चली गई। वहां संजीता को उसके पीहर वालों ने बंधक बना लिया और उसे ससुराल भेजने से मना कर दिया। संजीता को जब पता चला कि उसे पीहर वाले दूसरी जगह बेचने के फिराक में हैं तो वह 3 जुलाई 2019 को ससुराल आई और पूरी घटना बताई। संजीता के पति व ससुराल वालों ने इसका विरोध किया और उसी दौरान संजीता ने अपने पीहर वालों को कानूनी रूप से पाबंद करवाया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी।

अलवर | सदर थाना क्षेत्र के गांव मोजदीका में आपसी रंजिश के चलते 45 वर्षीय महिला बर्फी गुर्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसकी 12 साल की बेटी सपना भी सिर में छर्रे लगने से घायल हो गई। सपना को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका के पति मायाराम गुर्जर ने अपनी पुत्रवधू के भाई व उसके चाचा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। दाेनों आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। सदर थानाधिकारी रामनिवास मीणा ने बताया कि मोजदीका निवासी मायाराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शुक्रवार रात को वह प|ी बर्फी व बेटी सपना के साथ एक ही कमरे में सो रहा था। शनिवार तड़के करीब 5.30 बजे पुत्रवधू संजीता का भाई अवतार पुत्र विश्राम गुर्जर व उसका चाचा अतरा पुत्र बृजलाल गुर्जर निवासी गहनकर थाना नगर (भरतपुर) उसके कमरे में आए और बंदूक से गोली चला दी। आवाज सुनकर वह जागा तो प|ी बर्फी व बेटी सपना लहुलुहान दिखाई दी। दोनों आरोपी खेत के पास खड़ी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

पति बोला- पुत्रवधू को उसके पीहर वाले बेचने की फिराक में थे : मायाराम ने बताया कि उसके बेटे दिगंबर की शादी 18 अप्रैल 2018 को संजीता से हुई थी। इसके बाद संजीता अपने भाई अवतार के साथ पीहर चली गई। वहां संजीता को उसके पीहर वालों ने बंधक बना लिया और उसे ससुराल भेजने से मना कर दिया। संजीता को जब पता चला कि उसे पीहर वाले दूसरी जगह बेचने के फिराक में हैं तो वह 3 जुलाई 2019 को ससुराल आई और पूरी घटना बताई। संजीता के पति व ससुराल वालों ने इसका विरोध किया और उसी दौरान संजीता ने अपने पीहर वालों को कानूनी रूप से पाबंद करवाया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी।
खबरें और भी हैं...