पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मजदूर का हाथ मशीन में दबा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एक कारखाने में काम करते समय मशीन की फैन बैल्ट में आने से किशोर का हाथ व अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार वृद्ध का पैर फ्रैक्चर हो गया। गुरुवार को दो अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में घायल दो जनों को ग्रामीण एवं परिजनों की मदद से जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर स्थिति पर दोनों को जोधपुर रैफर किया गया। चिकित्सालय चौकी पुलिस के अनुसार जाेधपुर के भोजासर थाना इलाके के आऊ निवासी फारूख पुत्र नूर खां यहां औद्योगिक क्षेत्र स्थित जैविक खाद फैक्ट्री में मजदूरी का कार्य करता है। गुरुवार को वह कारखाने की एक मशीन पर कार्य कर रहा था। ठीक उसी समय अज्ञात कारणों के चलते उसका एक हाथ मशीन की फैन बैल्ट में आ गया। इससे फारूख का हाथ जख्मी होने के साथ खून से लथपथ हो गया। फारूख के चिल्लाने की आवाज पर कारखाने के अन्य मजदूर एकत्रित हुए और उसको घायल अवस्था में अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने हाथ में फ्रैक्चर बताते हुए रैफर किया।

खबरें और भी हैं...