पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ladnu News Rajasthan News Workshop On Village Development And Role Of Teachers

ग्राम विकास व शिक्षकों की भूमिका पर कार्यशाला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय के अहिंसा एवं शांति विभाग के तत्वावधान में पांच दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को यहां सेमिनार हाल में कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ की अध्यक्षता में किया गया। रूरल इमर्सन एंड कम्युनिटी एंगेजमेंट विषय पर आधारित इस फेकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन महात्मा गांधी नेशनल कौंसिल आफ रूरल एजुकेशन एवं भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के संयुक्त सहयोग से हुआ। कार्यशाला के शुभारंभ सत्र में मुख्य अतिथि वद्र्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा के पूर्व कुलपति प्रो. नरेश दाधीच ने कहा कि भारत में ग्रामीण क्षेत्र में समुदाय का महत्व अधिक है। यहां इस बात का अध्ययन किया जाएगा कि ग्रामीण व सामुदायिक विकास का आधार क्या होना चाहिए। जाति, धर्म, क्षेत्र, भाषा आदि के आधार पर बने समुदायों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उन्हें विकास से सीधा जोड़े जाने के लिए यह कार्यशाला उपयोगी बन पाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने कहा कि भारत दुनिया में उच्च शिक्षा की दृष्टि से द्वितीय स्थान रखता है। फेकल्टी को समाज में व्याप्त स्किल को देखने-पहचानने और उसे विकसित करने के साथ समुदाय को उसे सिखाने की जिम्मेदारी भी है।

महिलाओं का शिक्षित होना जरूरी : प्रो. सक्सेना

कोटा खुला विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. केएस सक्सेना ने कहा कि ग्रामीण विकास में महिलाओं की भागीदारी होने से ही सफलता मिल सकती है और उसके लिए उनका शिक्षित होना आवश्यक है। अहिंसा एवं शांति विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल धर, डाॅ. रविन्द्र सिंह राठौड़ ने भी विचार रखे। कार्यक्रम समणी प्रणव प्रज्ञा के संगल संगान से प्रारम्भ हुआ। समणी नियोजिका डाॅ. समणी मल्लीप्रज्ञा, प्रो. समणी सत्यप्रज्ञा, प्रो. बीएल जैन, प्रो. प्रेमानंद मिश्रा, प्रो. रेखा तिवाड़ी, डाॅ. जुगलकिशोर दाधीच, डाॅ. जसबीर सिंह, डाॅ. बिजेंद्र प्रधान, डाॅ. प्रद्युम्न सिंह शेखावत, डा. विकास शर्मा, डा. योगेश जैन, डाॅ. गिरीराज भोजक, डाॅ. अमिता जैन, डाॅ. पुष्पा मिश्रा, डाॅ. विनोद सियाग आदि उपस्थित थे।

लाडनूं. जैविभा में आयोजित कार्यशाला में मंचस्थ अतिथि।
खबरें और भी हैं...