चंग की थाप पर नाचे युवा
नागौर| शहर के महाराणा प्रताप बस्ती डेह रोड में भी होलिका दहन कार्यक्रम मोहल्ले वासियों की तरफ से आयोजित किया गया। इस अवसर पर देश भक्ति होली गीतों का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसी प्रकार राठौड़ी कुआं स्थित त्यागीजी की बगीची के पास भी होलिका दहन कार्यक्रम हुआ।इस अवसर पर रमेश गोयल, रामनिवास सांखला, दुलीचंद सांखला, घनश्याम कच्छावा, मेघराज राव, जगदीश जांगिड़, आसुराम रांकावत माैजूद रहे।
संखवास| होली पर सरपंच प्रतिनिधि भीखाराम मेघवाल ने ग्राम वासियों के घर में जाकर उनको होली की मुबारकबाद दी। इस दौरान सुरेंद्र नरूका कांग्रेस नेता लूणकरण दाधीच, मोहन सिंह, शोएब देवड़ा, मनोज सोनी, हरिपाल सिंह, शेर मोहम्मद आदि मौजूद थे।