युवाओं ने घायल गाय को गोशाला भिजवाया
दधवाड़ा/गंठिया| ग्राम लांबा जाटान में शुक्रवार को एक बीमार गाय को युवाओं ने नागौर गोशाला भिजवाया। जानकारी अनुसार गांव में लंबे समय से बीमार एक गाय चलने फिरने में असमर्थ हो गई। इस पर गोसेवक महेन्द्र सागर के नेतृत्व में युवाओं ने बीमार गाय की सार संभाल करते हुए प्राथमिक उपचार करवाया। एंबुलेंस के जरिए नागौर स्थित गो चिकित्सालय में भिजवाया। संजय जाट, महेंद्र जाट, भरत सागर, हंसराज सिंधी, रामअवतार, सुनील भाटी, रामगोपाल, सहदेव सागर, संतोष कड़ेला आदि मौजूद थे।