सूरतगढ़ में एपेक्स क्लब की नई कार्यकारिणी ने शपथ ली, विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित
सूरतगढ़| एपेक्स क्लब का रविवार शाम चौपड़ा धर्मशाला में शपथग्रहण समारोह हुआ। डिस्ट्रिक्ट गर्वनर अशोक अग्रवाल ने...
Bhaskar News Network | Last Modified - Apr 17, 2018, 05:35 AM IST
सूरतगढ़| एपेक्स क्लब का रविवार शाम चौपड़ा धर्मशाला में शपथग्रहण समारोह हुआ। डिस्ट्रिक्ट गर्वनर अशोक अग्रवाल ने अध्यक्ष राजाराम बिनावरा, सचिव अशोक भट्ठ व कोषाध्यक्ष मनीष कवातड़ा को पद एवं गोपनीयता व एपेक्स के आदर्शो के अनुसार काम करने की शपथ दिलाई। निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. विशाल छाबड़ा ने सत्र 2017-18 में किए गए कार्य का विवरण प्रस्तुत किया। कार्यकारिणी में डॉ. राहुल छाबड़ा संयुक्त सचिव, एलआर दहिया पीआरओ, मनोहर शर्मा, गिरधारी शर्मा धनसंग्रहण अधिकारी, विनोद जाखड़, राजेंद्रबाबू मिश्रा सहचर्या व विस्तार अधिकारी, अशोक भट्ठ व आनंद जैन कम्यूनिटी हॉल चैयरमैन, डॉ. टीएल अरोड़ा व डॉ. केएल बंसल को परामर्शदात्री नियुक्त किया। इस दौरान स्नेह मिलन कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी, वन मिनट व तंबोला प्रतियोगिता हुई। लाइफ गर्वनर सुनील सौंधी, गुरप्रीत चावला, प्रदीप डूमरा, अरविंद बंसल, अशोक आसेरी, अशोक धमीजा, डॉ. जगजीत सिंह, श्यामसुंदर लड़ोइया, डॉ. सुमित सियाग, सुरेंद्र चौपड़ा, डॉ. विजय अरोड़ा व सुशील अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
Get the latest IPL 2018 News, check IPL 2018 Schedule, IPL Live Score & IPL Points Table. Like us on Facebook or follow us on Twitter for more IPL updates.दैनिक भास्कर पर Hindi News
पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Nohar News in Hindi सबसे पहले दैनिक
भास्कर पर | Hindi Samachar
अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Hindi News App,
या फिर 2G नेटवर्क के लिए हमारा Dainik Bhaskar Lite App.
Web Title: सूरतगढ़ में एपेक्स क्लब की नई कार्यकारिणी ने शपथ ली, विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)