• Home
  • Rajasthan News
  • Pali News
  • पाक ने अमेरिकी राजदूत को देश छोड़ने से रोका, विमान खाली लौटा
--Advertisement--

पाक ने अमेरिकी राजदूत को देश छोड़ने से रोका, विमान खाली लौटा

पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में एक हादसे के आरोपी अमेरिकी राजनयिक के देश छोड़कर जाने पर पाबंदी लगा दी है। पाकिस्तानी...

Danik Bhaskar | May 14, 2018, 06:10 AM IST
पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में एक हादसे के आरोपी अमेरिकी राजनयिक के देश छोड़कर जाने पर पाबंदी लगा दी है। पाकिस्तानी मीडिया में एक वीडियो आया जिसमें इस्लामाबाद के नजदीक रावलपिंडी में नूर खान एयरबेस पर एक अमेरिकी विमान खड़ा हुआ है। यह विमान शनिवार को आया था और इसे अमेरिका के दूतावास में रक्षा मामले देखने वाले कर्नल जोसेफ इमैनुएल हॉल को वापस लेकर जाना था। बाद में यह विमान हॉल को लिए बिना ही रवाना हो गया। पाकिस्तान के इस कदम से दोनों देशों के रिश्तों में और तनाव आ सकता है।

गौरतलब है कि सात अप्रैल को इस्लामाबाद में हॉल ने कथित तौर पर लापरवाही से कार चलाते हुए यातायात सिग्नल तोड़ दिया था और एक बाइक को टक्कर मार दी थी। घटना में बाइक सवार की मौत हो गई थी और एक अन्य घायल हो गया थे। इसके बाद हॉल को पाकिस्तानी पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। उन्हेंब्लैक लिस्ट कर दिया गया था।