पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaitaran News Rajasthan News 10 Solar Tubewells Approved On The Recommendation Of Mla Gehlot

विधायक गहलोत की अनुशंसा पर 10 सोलर ट्यूबवैल स्वीकृत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जैतारण विधानसभा क्षेत्र में अभावग्रस्त ढाणियों में गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या को लेकर विधायक अविनाश गहलोत की अनुशंसा पर 10 सोलर ट्यूबवैल स्वीकृत हुए। निजी सचिव परमेश्वर पंचारिया ने बताया कि जैतारण विधानसभा के जैतारण शहर में सार्वजनिक श्मशान मोडियों की बगीची के सामने, टुकड़ा में शिवपुरा की ढाणी रामदेव मंदिर के पास, सिणला के चाैकीदारांे के बास में पानी की टंकी के पास, रास के रावतों की ढाणी माताजी की थान, सेवरिया के देवरिया राजपूताना की ढाणी, सांगावास में तंवरों की ढाणी, रायपुर पंचायत समिति के बूटीवास में मेहरातों का बाड़िया, कालब कलां के आसन जिलेलाव में नाथों का बाड़िया प्राथमिक विद्यालय के पास, सबलपुरा के कालाकोट, चांग के देवनगर रेलवे लाइन के पार भैरूजी का बाड़िया में सोलर ट्यूबवैल स्वीकृत किए गए, जिससे आने वाले गर्मी के मौसम में आमजन को पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

खबरें और भी हैं...