- Hindi News
- National
- Pali News Rajasthan News 1100 Passengers Will Leave For 22 Will Remain Free From Plastic
1100 यात्री 22 काे रवाना हाेंगे सम्मेदशिखरजी, प्लास्टिक मुक्त रहेगी यात्रा
श्री शांतिनाथ जैन सेवा संस्थान के पदाधिकारी समाजबंधुअाें काे मात्र 1 रुपए में सम्मेदशिखर समेत कई तीर्थस्थलाें के दर्शन करवाएगा। पाली से ट्रेन द्वारा यह सात दिवसीय तीर्थयात्रा 22 मार्च काे ट्रेन से शुरू हाेगी। इस ट्रेन से 1100 यात्री जैन तीर्थाें के दर्शन करेंगे। इसकी तैयारियाें काे लेकर गुरुवार काे संस्थान के अध्यक्ष वीरेंद्र डागा व सचिव अमृत बलाई की माैजूदगी में जैन समाज के सभी मंडलाें की बैठक लाेढ़ा का बास में अायाेजित की गई, जिसमें यात्रा काे पूरी तरह से प्लास्टिक मुक्त रखने का निर्णय लिया गया। संस्थान के उपाध्यक्ष ललित मालू, जितेंद्र बाेथरा अाैर विकास संचेती ने बताया कि बैठक में मंडलाें के पदाधिकारियाें काे मंगल महाेत्सव, गांव सांझी, गाैतम प्रसादी अाैर यात्रा संबंधी कार्यभार साैंपे गए। उन्हाेंने बताया कि यात्रा काे लेकर 15 से 22 मार्च तक कार्यक्रम हाेंगे। बैठक में पारसमल धारीवाल, पारसमल जिंदाणी, सम्पत संखलेचा, वीरेंद्र डागा, दीपक चाैपड़ा, विकास संचेती, अनिल सेठिया, पवन भंसाली, पवन धारीवाल, मनीष जिंदाणी, गुंजन बाेहरा, अंकित धारीवाल, जयेश लाेढ़ा, मनीष खींवसरा, दिनेश डागा, अशाेक लाेढ़ा, राजेश मालू, अक्षत लाेढ़ा, नवीन लूणिया, जितेंद्र बाेथरा, मणिक जिंदाणी, अंकित धारीवाल, नरेश मालू अादि माैजूद थे।
रवानगी से पहले ये हाेंगे कार्यक्रम, शुरुअात 15 से
15 मार्च से 19 मार्च तक लाेढा का बास में कार्यक्रम हाेंगे। 15 काे दाेपहर 2 बजे पाटला पूजन, 16 काे दाेपहर 2 बजे शांतिनाथ पंचकल्याणक पूजन, 17 काे दाेपहर 12.39 बजे ऋषि मंडल महापूजन, 18 काे दाेपहर 12.39 बजे लघु शांति स्नात्र महापूजन, 19 काे सुबह 10 बजे दादा गुरुदेव की बड़ी पूजा अाैर 22 मार्च काे सुबह 8 बजे पंचामृत महा मस्तकाभिषेक कार्यक्रम हाेगा। 21 मार्च काे वरघाेड़ा निकाला जाएगा जाे सुबह 7.30 बजे लाेढ़ा का बास से रवाना हाेकर
अणुव्रत नगर मैदान पहुंचेगा। अणुव्रत नगर में ही 20 मार्च दाेपहर 2 बजे गांव सांझी व मेहंदी वितरण, 21 मार्च काे सुबह 11.30 बजे गाैतम प्रसादी अाैर रात 8 बजे सुरेश भाई चेन्नई द्वारा तीर्थ एवं शासन स्पर्श कार्यक्रम अायाेजित किया जाएगा।
कभी भी सम्मेदशिखरजी
नहीं जाने वालों काे वरीयता
मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र डागा व सचिव अमृत बलाई ने बताया कि एक रुपए में न केवल ट्रेन का किराया बल्कि खाना-नाश्ता, रहना, घूमने के लिए बसाें का किराया भी शामिल है। ये संघ पाली से पावापुरी, राजग्रही, कुंडलपुर, क्षत्रियकुंड, गुणियाजी, सम्मेतशिखरजी के दर्शन करते हुए 29 मार्च काे वापस पाली पहुंचेगा। इसके लिए 15 काेच की ट्रेन बुक कराई गई है।
सम्मेदशिखरजी यात्रा की तैयारियाें काे लेकर हुई बैठक में माैजूद जैन समाज के विभिन्न मंडलाें के पदाधिकारी।