- Hindi News
- National
- Rajasthan News Rajasthan News 13 Fair Will Be Held In Khetlaji Bhairu Temple Of Khuntani
खुंटाणी के खेतलाजी भैरू मंदिर में 13 काे भरेगा मेला
रोहट. उपखंड के दिवांदी ग्राम पंचायत के खुंटाणी गंाव में 13 मार्च को श्री खुंटाणी खेतलाजी श्री भैरूजी महाराज के मंदिर प्रांगण में मेला कमेटी, ग्राम पंचायत व ग्रामीणों के सहयोग से मेले का आयोजन होगा। इससे पूर्व मेले की पूर्व संध्या पर गुरुवार रात को श्री भैरूजी महाराज के मंदिर में रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा। सरपंच खुंटाणीं शांतिदेवी वैष्णव व मेला कमेटी के धीरेंद्र वैष्णव ने बताया कि शुक्रवार को सुबह पूजा-अर्चना के साथ प्रसादी का भोग लगाकर मेले का शुभारंभ होगा। मेले के दौरान गेर दलों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी। गेर दलों को मेला कमेटी द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।