पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajasthan News Rajasthan News 1487 Indians Imprisoned In Jails Of Pak Bangladesh Nepal Sri Lanka

पाक, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका की जेलों में 1487 भारतीय कैद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका की जेलों में 1,487 भारतीय बंद हैं। लापता सैनिकाें अाैर युद्ध कैदियाें सहित 83 भारतीय पाक की हिरासत में हैं। लोकसभा में विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने युद्धबंदियाें अाैर सैनिकाें की रिहाई का मामला पाक के साथ लगातार उठाया है। हालांकि, उसने भारतीयों की मौजूदगी को स्वीकार नहीं किया है। 31 जनवरी तक पाक में 337, बांग्लादेश में 157, नेपाल में 886 अाैर श्रीलंका में 107 भारतीय कैद हैं। इनमें ज्यादातर मछुअारे हैं। इन देशों ने हमारे दूतावासों को इस बारे में बताया है। बांग्लादेश, ईरान, पाक, कतर, श्रीलंका में तीन साल में 3,103 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार किए गए थे।

खबरें और भी हैं...