- Hindi News
- National
- Pali News Rajasthan News 15 People Injured In Clash Over Old Rivalry In Khiwandi Village Women Beaten And Run Over
खिवांदी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुट भिड़े15 लोग घायल, महिलाअाें को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
सुमेरपुर थाना क्षेत्र के खिवांदी गांव में धुलंडी के दिन मंगलवार शाम को पुरानी रंजिश को लेकर दो गुट के बीच मारपीट की घटना ने बड़ा रूप ले लिया। कुछ देर बाद ही एक पक्ष के 15 से 20 लोगों ने दूसरे पक्ष के घरों पर हमला बोल दिया। लाठियों व अन्य हथियारों से लैस आरोपियों ने घर में मौजूद पुरुषों व महिलाओं से बेरहमी से मारपीट की। घटना में दाेनाें गुटों के 15 लाेग घायल हाे गए। मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने घायलों काे सुमेरपुर के अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हीरागर समाज के करीब 11 लाेगों को पाली रेफर किया गया। पाली में सदाराम हीरागर, उसकी प|ी लीला, पुत्र श्रवण व परिवार के दिनेश, निकुल, पुष्पा, भूराराम, अमृतलाल, मैथी देवी, नरसाराम का उपचार चल रहा है।
तीन महिलाओं सहित एक पक्ष के 11 व दूसरे पक्ष के 4 लोग घायल, दोनों पक्षों ने दर्ज कराए मामले
शंभूसिंह से मारपीट की सूचना पर उसके परिवार के 15 से 20 लोग पहुंचे। लाठियों व अन्य हथियारों से आरोपियों ने श्रवण के माता-पिता, भाई व परिवार के लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। बीच बचाव में आई महिलाओं से भी जमकर मारपीट की। मारपीट में तीन महिलाओं समेत एक पक्ष के 11 व दूसरे पक्ष के 4 लोग घायल हुए। पुलिस ने शंभूसिंह राजपूत पुत्र जीवन सिंह की रिपोर्ट पर श्रवण हीरागर समेत 15 लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष के भरत पुत्र सदाराम हीरागर की रिपोर्ट पर पुलिस ने चंद्रवीरसिंह समेत 15 नामजद समेत 20 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
घायलों से मिले एसपी, गांव में पुलिस तैनात
बुधवार सुबह घायलों को पाली लाए जाने की सूचना पर एसपी राहुल कोटोकी बांगड़ अस्पताल पहुंचे। एसपी ने घायल लोगों से घटनाक्रम की जानकारी ली। बाद में गांव में अस्थायी तौर पर पुलिस दल को तैनात किया गया है। बांगड़ अस्पताल में एसपी ने सीओ सिटी नारायणदान व कोतवाल गौतम जैन के साथ घायलों के उपचार की जानकारी ली। दोपहर को सुमेरपुर एसडीएम राजेंद्रसिंह सिसोदिया खिवांदी गांव पहुंचे तथा हीरागर समाज के लोगों से मिलकर घटनाक्रम की जानकारी ली।
पहले भी हुआ विवाद, धुलंडी पर फिर भिड़े
चंद्रवीर सिंह राजपूत व श्रवण हीरागर के परिवार के बीच जातिगत वैमनस्य को लेकर रंजिश चल रही है। आरोपी चंद्रवीरसिंह के खिलाफ दो व श्रवण के खिलाफ एक मामले में पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश कर रखा है। मंगलवार शाम को चंद्रवीर व श्रवण के बीच मारपीट हुई तो आरोपी चंद्रवीर मौके से भाग गया। बीच बचाव में आए शंभूसिंह राजपूत के साथ भी श्रवण व परिवार के लोगों ने मारपीट की। घटना के 5 वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसमें लाठियों व हथियारों से लैस आरोपी एक मकान पर हमला करते तथा महिलाअाें व पुरुषों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने दाेनाें पक्ष की ओर से केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी शंभूसिंह, झंकारसिंह, महिपालसिंह उर्फ छैलसिंह, भरतसिंह व बाघसिंह काे गिरफ्तार किया है।
एएसआई पर भी मारपीट के आरोप
भरत हीरागर पुत्र सदाराम ने रिपोर्ट में 15 आरोपियों काे नामजद किया है, जिसमें सिरोही के कालंद्री में तैनात एएसआई जितेंद्रसिंह राजपूत पर भी मारपीट के आरोप हैं। बांगड़ अस्पताल में घायलों से मिलने के बाद कांग्रेस पार्षद बाबूलाल अार्य ने आरोप लगाया कि आरोपी एएसआई मंगलवार को गांव में घर पर ही था, जो मारपीट में शामिल है।
खिवांदी में झगड़ते दोनों पक्षों के लोग।