154 लाेगाें काे पिलाया काढ़ा
बाजार-की खबर
पाली| आस्था आयुर्वेदिक हाॅस्पिटल व पंचकर्म सेंटर पर डाॅ. विक्रमसिंह राठौड़ हेमावास द्वारा तैयार किया गया आयुर्वेदिक काढ़ा 154 लाेगाें काे निशुल्क पिलाया गया। डाॅ. राठौड़ ने बताया कि इस काढ़े से राेग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे मनुष्य काे स्वाइन फ्लू, डेंगू, काेराेना वायरस जैसी जानलेवा बीमारियाें से लड़ने की शक्ति मिलती है। इस माैके पर आस्था हॉस्पिटल के डायरेक्टर महेंद्रसिंह चारण ने बताया कि इसमें 94 आयुर्वेदिक अाैषधियाें का मिश्रण है, जाे व्यक्ति काे स्वास्थ्य लाभ देता है। इस माैके पर नर्सिंगकर्मी उमेश देवड़ा, साेनू कुलवानिया का सहयाेग रहा।