पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गरनिया में 1600 मीटर रिले दौड़ प्रतियाेगिता : 10प्रतियाेगियाें काे श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर मिला सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

क्षेत्र के गरनिया युवा खेल संघ के तत्वावधान में 1600 मीटर रिले दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन सरपंच धापूड़ी देवी व पूर्व सरपंच गिरधारीलाल पन्नू की मौजूदगी में किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या मंे खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 10 खिलाड़ियों को श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के दौरान समाजसेवी मोहनलाल सीरवी ने कहा कि युवाओं के प्रोत्साहन के लिए प्रतियोगिता का आयोजन जरूरी है। गांवों में प्रतिभाओं को तरासना जरूरी है। खेल प्रशिक्षक सुरेश चाैहान ने खिलाड़ियों को खेल के तकनीकी गुर बताए। इस मौके बंशीवन गोस्वामी, महेन्द्र सारण, बोहराराम पन्नू,
पूरण आंवला, अशोक उपाध्याय, गोपाराम सीरवी, बीएल गुर्जर, महेन्द्रनाथ, दौलत गिरी, नवीन वैष्णव, हरिराम आंवला, राजेश सारण, बुधाराम सुथार, मल्लाराम गुर्जर, भागीरथ पन्नू, राकेश प्रजापत आदि मौजूद रहे।

इन खिलाड़ियों को किया सम्मानित प्रतियोगिता में राकेशदास, अजमल काठात, मेघाराम गोदारा ओसिया, भागीरथ पन्नू, अनवर काठात, सुरेश जाखड़, जगदीश बरवड़, हरीश मेघवाल, सतार काठात सहित अन्य खिलाड़ियों का आयोजन समिति द्वारा सम्मानित किया गया।

जैतारण. गरनिया में आयोजित रिले दौड़ में भाग लेते खिलाड़ी।

खबरें और भी हैं...