- Hindi News
- National
- Pali News Rajasthan News 2 Workers Died Due To Collapse Of Mine Mine Was Running Illegal 100 Feet Deep For One Year
खदान ढहने से 2 श्रमिकाें की मौत, एक साल से अवैध चल रही थी 100 फीट गहरी खदान
गंगापुर थाना क्षेत्र के गणेशपुरा गांव मंे खदान में गुरुवार शाम मलबा ढह गया। इससे दाे मजदूराें की मौत हो गई, वहीं 3 मजदूर गंभीर घायल हो गए, जिन्हें भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल लाया गया। यह खदान करीब एक साल से अवैध रूप से चल रही है। मृतकाें में पाली जिले का भी एक श्रमिक हैं।
गंगापुर सीअाई राजेश शर्मा के अनुसार गणेशपुरा में खातेदारी जमीन पर अवैध रूप से क्वार्ट्ज फेल्सपार पत्थर का खनन किया जा रहा था। गुरुवार शाम करीब 4 बजे अचानक मलबा ढहने से 5 मजदूर दब गए। अासपास माैजूद लोगों ने निकाला तब तक 2 मजदूराें की माैत हाे गई थी अाैर 3 मजदूर घायल हाे गए। मृतकों की पहचान पाली जिले के नीमली निवासी कानसिंह (33) पुत्र अाेघड़सिंह राजपूत अाैर भीलवाड़ा जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के बाड़िया माताजी निवासी किशनलाल कालबेलिया (34) के रूप में हुई। घायल हाेने वालाें में गंगापुर थाना क्षेत्र के सूरजपुरा निवासी नारू कालबेलिया, भारत कालबेलिया अाैर शंकर कालबेलिया शामिल हैं। उधर, हादसे की सूचना पर डीएसपी बुद्धराज टांक, एसडीएम विशाल पंचोली, सहाड़ा तहसीलदार छगनलाल रेगर के अलावा कारोई अाैर रायपुर थाना प्रभारी नारायण सिंह मय जाप्ता भी मौके पर पहंुचे। बताया गया कि दोनों शवों का पाेस्टमार्टम शुक्रवार काे गंगापुर अस्पताल में करवाया जाएगा।
क्षेत्र में नहीं रुक रहा अवैध खनन
सहाड़ा तहसील क्षेत्र विशेषकर गणेशपुरा के अासपास अवैध खनन का सिलसिला काफी समय से चल रहा है। अवैध खनन के कारण कई छाेटे-बड़े हादसे पहले भी हो चुके हैं। इसके बावजूद अवैध खनन नहीं रुक रहा। लाेगों का कहना था कि फेल्सपार का यह खनन निजी खातेदारी की भूमि में अवैध रूप से हाेने के बाद भी खनिज विभाग ने इन अवैध खननकर्ताओं पर कभी कार्रवाई नहीं की। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष है।
जहां हादसा हुअा है वह खदान अवैध है। जानकारी मिली तब तक रात हाे चुकी थी, इसलिए माैके पर नहीं जा सके। शुक्रवार काे माैके पर जाकर जांच की जाएगी।
-नवीन अजमेरा,
एएमई सतर्कता, गंगापुर
गंगापुर/ भीलवाड़ा. लाखोला के पास गणेशपुरा में खदान देने से हादसा मौके पर जमा लोग।