पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pali News Rajasthan News 21 Vehicles Were Owed Tax Of 40 Lakh Rupees Now To Be Auctioned

21 वाहनाें का बकाया था 40 लाख रुपए का टैक्स, अब होंगे नीलाम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पाली | परिवहन िवभाग 21 वाहनाें की नीलामी करेगा। इन वाहनाें का 40 लाख रुपए का टैक्स बकाया चल रहा है। टैक्स नहीं चुकाने पर परिवहन विभाग ने उनके वाहनाें काे जब्त कर लिया। 26 मार्च काे परिवहन कार्यालय में इन वाहनाें की नीलामी हाेगी। जब्त वाहनाें में 20 बसें अाैर एक टाटा मैजिक है। इनमें सबसे ज्यादा 10 बसें खालसा माेटर्स की है। जाे नीलाम हाेंगी। हैरानी की बात ताे यह है िक परिवहन विभाग ने वाहनाें काे कुर्क ताे कर दिया है, लेकिन उनके पास वाहन स्वामियाें के अपूर्ण पते हाेने के चलते टैक्स का मांग पत्र उनकाे तामिल नहीं करवा पाए। इसलिए अब उन वाहनाें काे नीलाम करेगी। डीटीअाे राजेंद्र दवे ने बताया िक 26 मार्च काे परिवहन कार्यालय परिसर में ही नीलामी हाेगी।
सुबह 11 से दाेपहर 2 बजे तक सीलबंद लिफाफे निविदा बाॅक्स में डालने हाेंगे। इसके बाद सभी निविदादाताअाें की माैजूदगी में दाेपहर 3 बजे लिफाफे खुलेंगे।
खबरें और भी हैं...