- Hindi News
- National
- Bali News Rajasthan News 220 Talented Students Of Navdeep Vidyalaya Honored In Bali
बाली मंे नवदीप विद्यालय के 220 प्रतिभाशाली छात्राें काे किया सम्मानित
बाली| शहर में स्थित नवदीप सैकंडरी स्कूल में 220 प्रतिभाशाली छात्राअाें काे सम्मानित किया गया। संस्था प्रभारी एवं प्रधानाचार्य अर्जुन कुमार ने बताया कि संस्था में वर्षभर होने वाली विभिन्न सांस्कृतिक, शारीरिक व बौद्धिक व उत्कृठ परीक्षा परिणाम व विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले 220 विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस माैके पर संस्था के अध्यक्ष प्रेम माथुर, वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश शर्मा, नवदीप शिक्षण संस्था के निदेशक जगदीश परिहार, अर्जुन कुमार, यशवंत कुमार, विक्रम परिहार, प्रकाशलाल, श्रवण कुमार, रवि रतन, पुखराज, विनय कुमार, डिम्पल सोलंकी, फिरदौस, सीमा सोनी, भारती पालीवाल, निकिता चौधरी अादि माैजूद थे।