- Hindi News
- National
- Pali News Rajasthan News 25 Lakh To Repair Karni Mata Temple Bridge From Lordia
25 लाख से लोर्डिया पाळ से करणी माता मंदिर ब्रिज की होगी मरम्मत
नगर परिषद ने शहर के विकास
को लेकर निकाले 20 करोड़ से अधिक राशि के टेंडर
नगर परिषद की ओर से शहर के विकास को लेकर मार्च माह में 20 करोड़ से अधिक राशि के टेंडर निकाले हैं। खास बात यह है कि शहर के कई वार्डों में 7.76 करोड़ की राशि की सीसी सड़कें बनाने और मरम्मत का कार्य होगा। इतना ही नहीं पिछले लंबे समय जर्जर हालात का लोर्डिया पाळ से करणी माता मंदिर तक बने ब्रिज का 25 लाख की लागत से मरम्मत का कार्य होगा। यह कार्य विधायक कोटे से होगा, लेकिन नगर परिषद ने इसके टैंडर निकाले है। नगर परिषद की ओर से निकले गए सारे टेंडर में अलग-अलग तिथियों के अनुसार इसी माह के अंत तक खोले जाएंगे।
7 करोड़ 76 लाख 15 हजार रुपए खर्च होंगे नई सीसी सड़क व मरम्मत के कार्य पर
नगर परिषद की ओर से हाल ही में निकाले गए टेंडर में से शहर के विभिन्न वार्डों में नई सीसी सड़क व सीसी सड़क की मरम्मत के कार्य भी शामिल किए हैं। आगामी दिनों में शहर में 7 करोड़ 76 लाख 15 हजार रुपए की राशि से सीसी सड़कों पर काम होगा। टेंडर के अनुसार शहर के वार्ड 57, 55, 51, 52, 58, 53, 64, 65, 62, 59, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 27, 30, 32 समेत अन्य वार्डों में सीसी सड़क से जुड़े काम होंगे।
अागामी दिनाें में शहर
बदला नजर अाएगा
शहर के विकास को लेकर करोड़ों की राशि के टेंडर निकाले गए हैं। कई कार्यों के वर्कऑर्डर जारी हो चुके हैं। आगामी दिनों में टेंडर तिथि के अनुसार वर्कऑर्डर जारी किए जाएंगे। नगर परिषद के शिविरों में भी लोगाें की शिकायत के अनुसार कार्यों के टेंडर निकाले गए हैं। कई बड़े काम भी शामिल किए गए हैं। आगामी कुछ दिनों में काम पूरा होने पर शहर पूरी तरह बदला-बदला नजर आएगा।
- रेखा भाटी, सभापति नगर परिषद पाली
4 करोड़ 76 लाख 26 हजार रुपए नाली, नाला निर्माण, क्रॉस व जाली पर करेंगे खर्च : नगर परिषद ने शहर के वार्डों में नाला-नाली निर्माण, क्रॉस व जाली लगाने को लेकर भी टेंडर निकाले हैं। नगर परिषद आपके द्वार शिविर में लोगों की शिकायत के अनुसार शहर में कई जगहों पर नाला निर्माण नहीं होने और नाली क्रॉस निर्माण को लेकर 4 करोड़ से अधिक राशि के टेंडर निकाले गए है।