पाली. दैनिक भास्कर के एक पेड़ एक जिंएगी अभियान से प्रेरित हाेकर भाजपा सदस्यता अभियान में प्रत्येक नए सदस्य काे पाैधा वितरण किया गया।
भास्कर संवाददाता | पाली
दैनिक भास्कर के एक पेड़ एक जिंदगी अभियान से जुड़ते हुए जेसीआई डायनेमिक के तत्वावधान में मातेश्वरी काॅलाेनी में रविवार काे 11 पौधे लगाए गए। संस्था के सचिव हेमंत नाहर ने बताया कि इस अभियान में 300 पौधे लगाए जाएंगे। प्रथम चरण में मातेश्वरी नगर में यह शुरुआत हुई। इस दौरान मनीष गुप्ता व तेजपाल जैन ने वैवाहिक वर्षगांठ पर भी पौधे लगाने व उनकी देखभाल का जिम्मा लिया। इस मौके पर विनय बंब, परेश बाफना, प्रदीप, मनेाज लुकड़, धीरज मूंदड़ा, धर्मेंद्र खत्री, साेहनसिंह, सचिन तलेसरा, रितेश, धर्मेंद्र नाहर, विशाल काेठारी, प्रकाश पारख, पारस भंडारी, नितिन गुलेच्छा, प्रवीण सांखला मौजूद थे।
रामपुरा गांव में सीरवी समाज ने किया पौधरोपण
वडेरवास ग्राम पंचायत के रामपुरा गांव में दैनिक भास्कर के एक पेड़ एक जिंदगी अभियान से प्रेरित हाेकर सीरवी समाज की अाेर से पौधरोपण अभियान शुरू किया गया। इस मौके पर पूरे गांव में नीम के पौधे लगाने की शुरुआत की गई। गांव के अमरराम ने बताया कि डुंगाराम, रुपाराम, दुर्गाराम, वजाराम, शेराराम, ममता देवासी, संजू देवासी सहित ग्रामीण मौजूद थे। आसपास के गांवों में भी पर्यावरण संरक्षण काे लेकर जागरूक किया जाएगा।
छात्रनेता ने पौधरोपण कर संरक्षण के लिए किया जागरूक
सरदार समंद राेड पर छात्रनेता अनिल चाैधरी व नेहा बामनिया के नेतृत्व मंें पाैधराेपण किया गया। विजय हनुमान बगीची में पाैधराेपण करने के साथ ही लाेगाें काे भी पाैधाें का वितरण किया गया। साथ ही संरक्षण काे लेकर जागरूक किया गया। इस माैके पर पूनम राठाैड़, भावना माली, कैला पंवार, अनिल हिंदुस्तानी, पवन लखारा, हरिराम भटनागर माैजूद थे। इसी प्रकार लाखाेटिया गार्डन के पिछले हिस्से में तालाब की पाल पर राजश्री साेलंकी, कमला साेलंकी, मीनू रेगर, दुर्गा व्यास, याेगिता साेलंकी, विजया शर्मा, मंजू प्रजापत, माया देवी लखारा, माेहिनी देवी साेनी के नेतृत्व में 11 पाैधे लगाए गए।
जेसीअाई के तत्वावधान में एक पेड़ एक जिंदगी अभियान की शुरुअात करते युवा।
साेमनाथ मंडल ने पौधा देकर भाजपा का सदस्य बनाया
भाजपा के सदस्यता अभियान काे पर्यावरण मेले के रूप में मनाया गया। दैनिक भास्कर के एक पेड़ एक जिंदगी अभियान से प्रेरित हाेकर भाजपा के साेमनाथ मंडल ने राधेश्याम चाैहान के नेतृत्व में सभी नए सदस्याें काे पौधा देकर सम्मानित किया। केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत, केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चाैधरी, पूर्व मंत्री व सांसद पीपी चाैधरी, विधायक ज्ञानचंद पारख, जिलाध्यक्ष करण सिंह नेतरा, ताराचंद भाटी, मंशाराम परमार, राकेश भाटी, रामदयाल गाैड़, राधेश्याम चाैहान, टैगोर शर्मा, जितेंद्रसिंह राजपुराेहित, मुकेश नाहर, साेहन पटेल माैजूद थे।