पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bar News Rajasthan News 35 Crore Goner Drinking Water Scheme Stuck In Controversies Will Be Re Tendered

विवादों में फंसी 3.5 करोड़ की गोनेर पेयजल स्कीम का दुबारा होगा टेंडर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर | जलदाय विभाग के दो चीफ इंजीनियरों के अलग अलग मत के बाद विवादों में फंसी तीन करोड़ 50 लाख लागत की गोनेर पेयजल स्कीम के दुबारा टेंंडर होंगे। ऐसे में गोनेर व आसपास की आबादी को अगले एक साल तक पेयजल की दिक्कत झेलनी पड़ेगी। गोनेर पेयजल स्कीम में 150 किलोलीटर की एक टंकी व 75 किलो लीटर का सीडब्ल्यूआर टंकी बननी थी। इसके अलावा पाइपलाइन डाली जानी थी, ताकि पेयजल सप्लाई में सुधार हो। गोनेर कस्बा में पेयजल संकट रहता है तथा लोगों को प्राइवेट टैंकर से पानी खरीदना पड़ता है। लोगों की मांग पर यहां पर साढ़े तीन करोड़ की पेयजल स्कीम बनी। आरोप है कि ठेकेदारों व इंजीनियरों की मिलीभगत के कारण यहां पर केवल सिंगल टेंडर ही आया। इस पर पिछली सरकार के शासन काम में गड़बड़ वाले टेंडर में भी गोनेर स्कीम को भी विवादित माना। चीफ इंजीनियर सीएम चौहान ने पिछले साल मार्च 2019 में ही इस स्कीम को रद्द करने के आदेश दे दिया था। लेकिन विभाग के इंजीनियरों ने सिंगल टेंडर वाली फर्म को ही वर्क ऑर्डर देने की कोशिशों में लगे रहे।
खबरें और भी हैं...