पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaitaran News Rajasthan News 4 Miscreants Looted The Old Man Living At The Farm House

4 बदमाशों ने फार्म हाउस पर साे रहे वृद्ध को लूटा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जैतारण थाना क्षेत्र के आगेवा रोड पर बेरा पाबूर के निकट बुधवार को दिनदहाड़े एक कार में सवार होकर आए चार लुटेरों ने घर में सो रहे वृद्ध के मुंह पर टेप चिपककार उनके पहना हुआ दस तोला सोने के जेवरात लूट लिए। सूचना पर पुलिस दल ने नाकाबंदी भी लगाई, लेकिन बदमाशाें का सुराग नहीं लग पाया। पुलिस के अनुसार जैतारण के अागेवा राेड पर कानाराम माली का फार्म हाउस है। बुधवार दोपहर में ढाई बजे वृद्ध कानाराम फार्म हाउस पर सो रहे थे। इस दौरान कार में चार जने आए और उन्हाेंने कानाराम के मुंह पर टेप चिपका दी। बाद में मारपीट कर अाराेपी कानाराम की सोने की चेन, ब्रेसलेट, अंगूठी व फूल लूटकर भाग गए। लुटेरों ने जाते समय फार्म हाउस के बाहर का दरवाजा कुंडी लगाकर बंद कर दिया। सूचना पर जैतारण सीओ सुरेश कुमार, थानाधिकारी सुरेश चौधरी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नाकाबंदी भी करवाई, लेकिन अाराेपियाें का पता नहीं चला।

पूर्व में भी हुई लूट की वारदात, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले

आगेवा मार्ग पर लूट की वारदात के बाद पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी करवा सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जैतारण थाना क्षेत्र के लोटोती व रामावास गांव में 24 फरवरी को लुटेरों ने आधा घंटे के अंतराल में एक साथ दो महिलाओं के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। लोटोती व रामावास में खेत में काम रही महिलाओं के कंठी व रखड़ी सेट सहित अन्य आभूषण लूटकर फरार हो गए।
खबरें और भी हैं...