- Hindi News
- National
- Pali News Rajasthan News 50 Crore Rupees Grant For Treatment Plant Upgrade
ट्रीटमेंट प्लांट अपग्रेडेशन के लिए मिलेगा 50 कराेड़ रुपए का अनुदान
पाली | राज्य सरकार ने शनिवार को शहर के टैक्सटाइल इंडस्ट्रीज के लिए स्थापित ट्रीटमेंट प्लांट-4 को जेडएलडी से जोड़ने के लिए 50 करोड़ रुपए का अनुदान मंजूर किया है। पहले से ही ट्रीटमेंट प्लांट-6 काे जेडएलडी करने के लिए टेंडर जारी हो चुके हैं। ट्रीटमेंट प्लांट-4 को अपग्रेड करने के लिए पिछले महीने पाली पहुंचे उद्योग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल के दौरे के दौरान शहर क उद्यमियों ने इसे पुरजोर तरीके से रखा था। दो दिन पहले पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ तथा पूर्व चेयरमैन केवलचंद गुलेच्छा की अगुवाई में उद्यमियों ने जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिले थे। वहीं औद्योगिक क्षेत्र एक व दो में अलग से ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा। इस क्षेत्र के उद्यमियों की बरसों से चली आ रही मांग को अब मंजूरी दे दी है। रीको ने सीईटीपी फाउंडेशन को 11 हजार स्क्वायर मीटर जमीन देने का सहमति पत्र जारी कर दिया है। यह जमीन मात्र 1 रुपए में ही मिलेगी। सीईटीपी ने बड़ा प्लांट बनाने के लिए 25 हजार स्क्वायर मीटर जमीन और देने की मांग करने पर रीको ने ले-आउट मांगा है।
(विस्तृत समाचार पेज 16 पर)