- Hindi News
- National
- Falana News Rajasthan News 8 Long Distance Buses Of Roadways Closed In Saadi
सादड़ी मंे राेडवेज की लंबी दूरी की 8 बसें बंद
जाेधपुर संभाग के िवभिन्न डिपाे ने उदयपुर-जाेधपुर राजमार्ग पर चलने वाली लम्बी दूरी की एक्सप्रेस बसें बंद कर दी है। राेडवेज की तरफ से लम्बी दूरी की बसें बंद करने के उठाए इन कदमाें से यात्री परेशान है। जब यात्री परिवहन िनगम के अधिकारियाें से इस संबंध में जानकारी हासिल करना चाहा ताे िवभाग के अधिकारी फाेन भी रिसीव नहीं करते हैं। यदि शाम काे 3.15 बजे के बाद यात्री सादड़ी से जाेधपुर जाना चाहा ताे राेडवेज की एक भी बस भी उपलब्ध नहीं है। यदि यात्री राेडवेज की बस से सादड़ी से चारभुजा जाना चाहे ताे 4 बजे के बाद एक भी बस नहीं है। यही नहीं शाम चार बजे के बाद सादड़ी से सांडेराव के िलए भी बस नहीं है। वहीं यात्री अपनी जान जाेखिम मंे डालकर जीपाें व निजी वाहनांे से यात्रा करते हैं।
25 साल से उदयपुर-जाेधपुर चल रही बस बंद : 25 साल से चल रही उदयपुर से जाेधपुर स्टारलाइन बस जाेधपुर डिपाे की जाे उदयपुर अाकर शाम काे 6 बजे जाेधपुर जाती थी व सुबह 9.30 बजे सादड़ी से जाेधपुर जाती थी। यह बस िपछले 25 वर्षाें से चल रही थी। इसी तरह प्रतापगढ़ डिपाे की प्रतापगढ़ से िशवगंज, िचत्ताैड डिपाे की नाकाेडा से िचत्ताैड़, फालना डिपाे की नाकाेडा से गाैमती चाैराहा,फलाैदी डिपाे की फलाैदी खेतलाजी, जालाेर डिपाे की जालाेर से िचत्ताैड़ व राजसमंद डिपाे की राजसमंद से भीनमाल की तरफ चलने वाली बसें बंद कर दी गई है।
उदयपुर से रामदेवरा चलने वाली बस का रास्ता बदला
फालना डिपाे की बस उदयपुर से रामदेवरा चलती थी। इसका रास्ता बदलकर अब इस बस काे बालाेतरा से जाेधपुर कर िदया है। लंबी दूरी की इन बसाें के बंद हाेने से अब यात्री मजबूरन सादड़ी से जाेधपुर निजी बसाें में सफर करेंगे। इस बारे मंे विभाग के जाेनल प्रबंधक अमरचंद जैन से जानकारी चाही ताे उन्हाेंने फाेन ही काट िदया।