- Hindi News
- National
- Pali News Rajasthan News 870 Women Out On Two Wheelers Awakened Confidence By Traveling 3 Km
870 दुपहिया वाहनाें पर निकली महिलाएं, तीन किमी रास्ता तय कर जगाया अात्मविश्वास
इन संगठनाें ने भी निभाई भागीदारी : सकल जैन समाज, थली महिला परिषद, एमटीपी ग्रुप, माहेश्वरी महिला मंडल, दुर्गा वाहिनी, चरम मंगल ग्रुप, बीएड कॉलेज ग्रुप, अग्रवाल महिला मंडल, सोनी समाज, ब्राह्मण समाज, जिम के सदस्य, खालसा समाज, सिंधी समाज, चौधरी समाज, कई स्कूलाें के प्रिंसिपल, इनरव्हील क्लब, भारत विकास परिषद, जेसीआई डायनेमिक, महावीर वालीबाॅल क्लब के सदस्य, डिस्ट्रिक्ट क्लब, कई किटी क्लब की सदस्य, रामनवमी महाेत्सव से जुडी महिलाएं, मुस्लिम समाज। सभी सहभागियाें काे प्रशस्ति पत्र दिया गया।
रैली में ये रहा विशेष
{ हेलमेट पहनकर यातायात नियमाें की पालना का संदेश दिया।
{ कन्याएं सफेद, महिलाएं केसरिया अाैर पुरुष सफेद ड्रेस पहनकर अाए।
{ महिलाएं थार जीप व बुलट लेकर भी अाई।
{ दुर्गावाहिनी की बालिकाएं सिर पर साफे बांधकर अाई।
सफलता की सूत्रधार ये टीम
रैली की तैयारियां पिछले डेढ़ महीने से तेरापंथ महिला मंडल कर रहा था। अध्यक्ष कविता गादिया व मंत्री विनिता बैंगाणी के नेतृत्व में पदाधिकारी हर समाज व संस्था से जुड़ी महिलाअाें, प्रशासनिक अधिकारियाें व जनप्रतिधियाें तक पहुंचे।
समता, ममता, करुणा की प्रतीक है नारी, यही उनकी सफलता का कारण : मुनि पृथ्वीराज
भास्कर संवाददाता | पाली
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के बैनरतले निकली रैली में 870 वाहनाें पर सवार हाेकर महिलाअाें ने देश व समाज में अपनी सशक्त भूमिका का अहसास कराया। नारी के मन मस्तिष्क में स्वयं के प्रति अात्मसम्मान जागृत करने अाैर विश्व में महिला की भागीदारी बताने के लिए िनकाली गई ये वाहन रैली काे सुबह डिस्ट्रिक्ट क्लब से कलेक्टर दिनेशचंद जैन, सभापति रेखा भाटी, उप सभापति ललित प्रीतमानी, यातायात अधिकारी गीता सिंह, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्य बाजार से हाेकर लगभग 3 किमी का रास्ता तय कर रैली मंडिया राेड स्थित तेरापंथ सभा भवन पहुंचकर संपन्न हुई। अधिकांश महिलाअाें के हाथाें में नारी शक्ति काे प्रदर्शित करने वाले काेट्स लिखी तख्तियां थी। पूरे रास्ते नारी शक्ति के जैकारे लगाए गए। जगह-जगह पर लाेगाें ने रैली का स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष कविता गादिया व मंत्री विनिता बैंगानी ने बताया कि सकल जैन समाज के अलावा अन्य संगठनाें ने भी इसमें हिस्सा लिया। यह रैली मंडल द्वारा देशभर में स्थापित 460 शाखाअाें द्वारा निकाली गई, जिसका उद्देश्य रैली काे लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में स्थान दिलवाना है। कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन का कार्य निक्की चाैपड़ा, जया, डिंपल, समता, ममता, राजल, संतोष, गरिमा, सीमा, मीना, रेखा, सुनीता आदि ने किया। संचालन हेमा सेमलानी ने किया। दीपिका वैदमुथा व प्रियंका चाैरड़िया का भी सहयाेग रहा। अंत में अाभार गादिया व बैंगानी ने जताया।
महिलाअाें काे संबाेधित करते हुए मुनि पृथ्वीराज ने कहा कि नारी समता, क्षमता, ममता, करुणा और मैत्री का प्रतीक है, इन्हीं नैसर्गिक गुणाें के कारण वह सफलता हासिल करती है। नारी में करुणा एवं दया का भाव रहना चाहिए। समण सिद्ध प्रज्ञ ने कहा कि महिला अपने आप में परिपूर्ण एवं शक्ति संपन्न है। सभापति रेखा भाटी, समाजसेवी अरुणा लाेढ़ा व कांग्रेस नेता सुमित्रा जैन भी संबाेधन िदया। यातायात प्रभारी गीतासिंह ने नारी के सम्मान में कविता पढ़ी। रेखा भाटी व अरुणा लाेढ़ा काे प्रेरणा सम्मान दिया गया अाैर अतिथियाें का बहुमान किया गया।
पाली. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर में महिलाअाें ने वाहन रैली निकाली।
पाली. वाहन रैली के दौरान सबसे आगे रहीं बुलट पर सवार महिलाएं।