पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajasthan News Rajasthan News A Friend Was Going To Meet A Relative On A Bike Van Collided With Death

बाइक पर रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे दाे दोस्त, वैन की टक्कर से मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिरियारी थाना क्षेत्र के करमाल-जोजावर मार्ग पर मंगलवार रात को वैन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। मृतक करमाल से जोजावर में अपने रिश्तेदार से मिलने बाइक पर जा रहे थे। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने वैन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सिरियारी थाना प्रभारी गिरवरसिंह भाटी ने बताया कि करमाल के निकट बाणियामाली निवासी 35 वर्षीय नीमसिंह पुत्र भानसिंह रावत अपने दोस्त करमाल निवासी भैरूलाल सेन पुत्र भंवरलाल के साथ मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक पर जोजावर में रहने वाले अपने रिश्तेदार से मिलने जा रहा था। करमाल के निकट बाेगला गांव की सरहद में उनकी बाइक को मारुत वैन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में बाइक सवार दोनों युवकों को जोजावर अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। बुधवार सुबह पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा दोनों शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने मृतक नीमसिंह के भाई उदयसिंह की रिपोर्ट पर आरोपी वैन चालक के प्राथमिकी पर मामला दर्ज कर शव का पाेस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा।

धनला. करमाल-जोजावर मार्ग स्थित बोगला के निकट हुए हादसे में क्षतिग्रस्त हुई वैन एवं मौके पर जमा लोग।
खबरें और भी हैं...