- Hindi News
- National
- Pali News Rajasthan News After Inspecting Sp Arrived In The Evening Met Both Sides
निरीक्षण कर शाम को एसपी पहुंचे खिवांदी, दोनों पक्षों से की मुलाकात
एसपी राहुल कोटोकी ने शनिवार को गुड़ा एंदला, सांडेराव, तखतगढ़ व सुमेरपुर थाने का निरीक्षण किया। शाम को वे सुमेरपुर थाना क्षेत्र के खिवांदी गांव में पहुंचे और बीते दिनों मारपीट की घटनास्थल का मुआयना किया। गांव में एसपी ने मारपीट के मामले में दोनों पक्षों से मुलाकात कर उनसे घटनाक्रम की जानकारी ली। एसपी ने दोनों पक्षों को आश्वस्त किया कि घटना के लिए दोषी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और निर्दोष को किसी भी तरह से फंसाया नहीं जाएगा। एसपी ने दोनों पक्षों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए आपसी सौहार्द्र कायम रखने की बात कही। इसके बाद वे सुमेरपुर थाने पहुंचे और पुलिस अफसरों के साथ बैठक की। रविवार को एसपी फालना, बाली व सादड़ी थाने का निरीक्षण करेंगे और वहां लोगों से भी मिलेंगे। उल्लेखनीय है कि गत 10 मार्च को धुलंडी के दिन पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट की घटना में 15 लोग घायल हुए थे। इस मामले में पुलिस 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि बाकी के आरोपियों की तलाश की जा
रही है।
तखतगढ़ थाने का किया निरीक्षण
तखतगढ़| एसपी राहुल कोटोकी ने शनिवार शाम को स्थानीय थाने का अवलोकन किया। थाने का निरीक्षण करने आए एसपी का सुमेरपुर सीओ भोमाराम थाना प्रभारी हरजीराम ने अगवानी की। पुलिस थाने के जवानों ने उन्हें सलामी दी। एसपी ने थाना परिसर का अवलोकन कर कम्प्यूटरकक्ष, मालखाना, बैरकों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने थाने के बाहर मुख्य द्वार के पास भामाशाह की ओर से निर्मित परिवादियों के लिए स्वागत कक्ष में बैठक व्यवस्था सहित थाने में आने वाले का भी रिकाॅर्ड संधारण व्यवस्था में सुधार के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कई मामलों में जनता और पुलिस के बीच तालमेल को और बेहतर बनाने के सख्त निर्देश दिए।
ज्ञापन सौंपा : खिवांदी गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना के मामले में थाने के मुख्य द्वार पर सरगरा समाज के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन साैंपा। ज्ञापन मंे निष्पक्ष जांच व शेष अपराधियों को गिरफ्तारी की मांग की।
सुमेरपुर. घटना काे लेकर िखवांदी में राजपूत समाज के लाेगाें से बातचीत करते एसपी काेटाेकी। फोटो| भास्कर