- Hindi News
- National
- Raipur News Rajasthan News Agriculture Officials Will Give The Opportunity To The Farmers Of Bale
कृषि अधिकारी बाेले-किसानांे काे खराबे का मुअावजा दिलाएंगे
जिले में ओलावृष्टि की वजह से खराब हुई फसलों का निरीक्षण कृषि पर्यवेक्षक सहायक निर्देशक उप तहसीलदार भू-अभिलेख निरीक्षक और उपखंड के विभिन्न पटवारियों की संयुक्त टीम ने संयुक्त रूप से किया। टीम में सेंदड़ा उप तहसीलदार इमरान खान, भू-अभिलेख निरीक्षक चैनाराम पटेल, कृषि पर्यवेक्षक लुंबाराम, पटवारी चंद्रशेखर राठौड़, बाबरा पटवारी भूराराम सिंगाड़िया, बूटीवास पटवारी भवानीसिंह राठौड़ एवं बाबरा, गिरी, रायपुर व पिपलिया के संबंधित किसान भी थे। निरीक्षण करने वाली टीम रायपुर उपखंड के गिरी व बाबरा ग्राम पंचायत की विभिन्न गांवों में दौरा कर रायपुर एवं पिपलिया के राजस्व गांवों सहित कुछ अन्य गांवों में भी ओलावृष्टि की वजह से खराब हुई फसलों सरसों,चना और गेहूं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान टीम सदस्यों ने किसानों से विचार-विमर्श किया और प्रधानमंत्री फसल बीमा स्कीम से होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दी।
नुकसान का अांकलन कमेटी करेगी : कृषि पर्यवेक्षक लुंबाराम ने बताया कि टीम ने फिलहाल ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के प्रथम दृष्टया में गेहूं और चने की फसल को ज्यादा नुकसान होने की आशंका है। लेकिन कितना प्रतिशत नुकसान हुआ है, उसका आंकलन तो तीन सदस्य कमेटी ही करेगी। उस कमेटी में कृषि विकास अधिकारी, बीमा कंपनी का प्रतिनिधि और संबंधित पीड़ित किसान शामिल होंगे। उन्हीं किसानों की खराब फसलों का आंकलन होगा, जिन्होंने अपनी फसलों का बीमा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कराया हुआ है। टीम नेे कहा किसानोंं को समय पर मुआवजा दिलाएंगे।
बर. गांव बाबरा में ओलावृष्टि से खराब हुई गेहूं की फसल का निरीक्षण करते अधिकारी।