- Hindi News
- National
- Marwar Junction News Rajasthan News Akhil Meghwal Vikas Sanstha Meeting Concluded
अखिल मेघवाल विकास संस्था की बैठक संपन्न
बाली. तहसील की अखिल मेघवाल विकास संस्था की कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक का आयोजन लक्ष्मीनारायण धाम रामदेव
मंदिर परिसर बारवा में संस्था अध्यक्ष नेमाराम माधव की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में तृतीय सामूहिक विवाह माह मई में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। संस्था अध्यक्ष ने बताया कि विवाह योग्य जोड़ों का रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ कर दिया गया है। बैठक में सचिव धन्नाराम राठौड़, उपाध्यक्ष मगाराम चौहान, जयन्तिलाल सोलंकी, पूर्व अध्यक्ष नाथाराम परमार, डोवाराम भटनागर, मोतीलाल बावल, भीखाराम, मूलाराम परिहार अादि मौजूद थे।