- Hindi News
- National
- Bar News Rajasthan News Angle Falls In Ganganagar Mercury Falls In Jaipur
गंगानगर में अाेले गिरे, जयपुर में पारा गिरा
जयपुर | प्रदेश में लगातार अाेले-बारिश का दाैर जारी है। बीते 24 घंटे में बीकानेर संभाग के कई इलाकाें में जबरदस्त बारिश हुई और श्रीगंगानगर में गुरुवार को अाेलावृष्टि हुई। प्रदेश में लगातार अाेले-बारिश हाेने से फसलें चाैपट हाे गई हैं। जयपुर सहित अाधा दर्जन शहराें में दिन रात का तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री नीचे बना हुअा है। अमूमन दस मार्च तक 35 डिग्री से ऊपर पहुंच जाने वाला दिन का तापमान अभी भी 25 से 30 डिग्री दर्ज हाे रहा है। जयपुर में बीती रात पारा 2 डिग्री लुढ़ककर 13.6 डिग्री दर्ज हुअा।