नाराज माेहल्लेवासियाें ने ठेकेदार काे लाैटाया
पाली. सड़क अधूरे निर्माण पर विरोध जताते क्षेत्रवासी।
पाली | प्यारा चाैक क्षेत्र में रविवार देर रात सड़क निर्माण के लिए पहुंचे ठेकेदार की अाेर से अाधा अधूरा सड़क निर्माण करने से माेहल्लेवासी नाराज हाे गए। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय पार्षद मेहबूब टी माैके पर पहुंचे। इस दाैरान ठेकेदार के श्रमिक सड़क के एक तरफ का डामरीकरण कर रहे थे, जबकि सड़क के दूसरी तरफ का हिस्सा छाेड़ रहे थे। उनका कहना था वे इतनी ही सड़क की मरम्मत करेंगे। इस पर पार्षद मेहबूब टी ने ठेकेदार के श्रमिकाें से पूरी सड़क की मरम्मत कराने काे कहा, लेकिन उन्हाेंने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। इस पर माेहल्लेवासियाें ने ठेकेदार के श्रमिकाें काे लाैटा दिया। पार्षद मेहबूब टी का कहना है कि यह सड़क काफी समय से क्षतिग्रस्त है, इसी सड़क से हाेली पर गेर भी निकलती है। इसके बावजूद ठेकेदार के श्रमिक पूरी सड़क की मरम्मत नहीं कर रहे थे।