बलुंदा मंे 7 साल से एएनएम का पद खाली, ग्रामीण परेशान
बांझाकुड़ी| बलूंदा गांव में भामाशाह ने लाखों रुपए खर्च कर चिकित्सालय का निर्माण करवाया था। वहीं अस्पताल मंे कई पद रिक्त पड़े हैं। एएनएम का पद 7 साल से ताे एलएचवी का 15 साल से पद खाली पड़ा है। ग्रामीणाें ने बताया कि इस संबंध में कई बार अधिकारियाें काे अवगत कराया गया, लेकिन काेई कार्रवाई नहीं हुई। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि पद भरने का काम हमारे हाथ में नहींं है। यह काम सरकार के हाथ में है। एएनएम एवं डॉक्टर की सूची जारी होते ही व्यवस्था कर देंगे।