- Hindi News
- National
- Bar News Rajasthan News Application For Gst Composition Scheme Till 31st
जीएसटी कंपोजिशन स्कीम के लिए आवेदन 31 तक
नई दिल्ली | वर्ष 2020-21 में जीएसटी कंपोजिशन स्कीम के लिए आवेदन शुरु हो गए हैं। रजिस्टर्ड करदाता 31 मार्च 2020 तक जीएसटी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्कीम में फिक्स रेट, एकमुश्त टैक्स पेमेंट और साल में एक रिटर्न जमा करने की सहूलियत है। स्कीम के तहत सालाना 1.5 करोड़ रुपए का टर्नओवर करने व्यवसायी आवेदन कर सकते हैं। माल के साथ सेवाएं देने वाला या सेवाएं प्रदान करते वाले व्यवसायी के लिए टर्नओवर की सीमा 50 लाख रुपए है। स्कीम के लिए रजिस्टर्ड व्यवसायियों को जीएसटी पोर्टल के फॉर्म सीएमपी-02 में सूचना देनी होगी। पहली बार जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराने वाले व्यवसायी रजिस्ट्रेशन के वक्त पोर्टल पर फॉर्म सीएमपी-01 में सूचना देकर स्कीम से जुड़ सकते हैं।