अाशापुरी माताजी का दाे दिवसीय मेला 14 से
बलवना| निकटवर्ती बिसलपुर गांव में श्री आशापुरी माताजी का दो दिवसीय वार्षिक मेला 14 व 15 मार्च काे अायाेजित हाेगा। बिसलपुर गांव में पहाड़ी पर स्थित आशापुरी माताजी का दो दिवसीय वार्षिक मेले में 14 मार्च की रात को मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन होगा। वहीं अगले दिन 15 मार्च को गाजे-बाजे के साथ मंदिर परिसर पर ध्वजा चढ़ाई जाएगी। मेले का शुभारंभ संरक्षक महिपालसिंह देवड़ा व बाली विधायक पुष्पेंद्रसिंह राणावत के सानिध्य में हाेगी। वहीं 15 मार्च को सुबह 11 बजे से गेर का कार्यक्रम आयोजन होगा। जिसमें सुगालिया गेर दल जालोर, श्री खेतलाजी गेर दल सेवाडी व श्री आशापुरी माताजी गेर दल, बिसलपुर गेर नृत्य की प्रस्तुतियां देंगे।