- Hindi News
- National
- Pali News Rajasthan News Auwa39s Youth Died In An Accident Near Pindwara
पिंडवाड़ा के पास हादसे में आऊवा के युवक की मौत
हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई निजी बस
धुलंडी पर मंगलवार रात को सिरोही जिले के पिंडवाड़ा फोरलेन पर एक निजी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। मृतकों में मनीष नाथ पाली जिले के आऊवा का निवासी थी, जो पूना में काम करता है। गांव में रहने वाली उसकी दादी की मौत की खबर पाकर अंतिम संस्कार में भाग लेने बस से घर लौट रहा था। पुलिस के अनुसार पूना से जोधपुर जा रही एक निजी बस जो ओवरटेक के दौरान पिंडवाड़ा फोरलेन स्थित एक होटल के बाहर खड़े ट्रक से टकरा गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से कई अन्यत्र रेफर कर दिए। पाली जिले के आऊवा गांव निवासी मनीष नाथ पुत्र सुरेंद्र नाथ अपनी दादी की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बस में सवार होकर गांव आ रहा था। सिरोही जिले के पिंडवाड़ा फोरलेन पर हुए बस हादसे में उसकी मौत हो गई।
दादी की मौत पर पूना से प्लेन में आया मनीष
आऊवा गांव का निवासी मृतक मनीष नाथ अपने गांव दादी के अंतिम संस्कार में शरीक होने के लिए हवाई जहाज में पूना से अहमदाबाद तक पहुंचा। वहां से वो निजी कार में सवार होकर आबूरोड पहुंचा। आबूरोड से वो पूना से जोधपुर जा रही बस में सवार हो गया। बस पिंडवाड़ा फोरलेन पर एक होटल के बाहर खड़े ट्रक से टकरा गई। जिसमें मनीष नाथ की मौत हो गई।
पिंडवाड़ा. हादसे में क्षतिग्रस्त हुई निजी ट्रेवल्स की बस।