- Hindi News
- National
- Rani News Rajasthan News Ayazan Will Be Asked For 25 Songs Of Rani On Ram Navami
रामनवमी पर रानी के 25 गांवाें मंे हांेगे अायाेजन
रानी मंे विश्व हिंदू परिषद की बैठक आयोजित
विश्व हिंदू परिषद की प्रखंड बैठक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय के पीछे प्रांत धर्माचार्य संपर्क प्रमुख खेताराम सुथार, जिला मंत्री शैतानसिंह बिरोलिया व जिला सामाजिक समरसता प्रमुख प्रकाश गहलोत के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रखंड मंत्री कल्पेश दवे ने बताया कि बैठक का उद्घाटन भगवान श्रीराम व भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर ओंकार मंत्र, एकात्मता मंत्र, विजय मां मंत्र के साथ किया गया। बैठक में प्रांत धर्माचार्य संपर्क प्रमुख खेताराम सुथार ने कहा कि हिंदू समाज 491 वर्षों से जिस भव्य मंदिर को देखना चाहता था वह जल्द ही एक-दो वर्षों में हम सभी को देखने को मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट का जो ऐतिहासिक फैसला हिंदू धर्म के पक्ष में आया था, तब हम सभी को खुशी मनाने का शुभ अवसर नहीं मिला, इसलिए अबकी बार यह पहला मौका है जब हिंदू अपने-अपने स्तर पर गांव-ढाणी तक राम जन्मोत्सव भव्य और ऐतिहासिक मनाएगा। इसलिए कार्यक्रमों को लेकर हम सभी को अभी से गांव-गांव तक पहुंचना है, जिसमें सभी समाजों को साथ में लेकर काम करने का आग्रह किया। जिला मंत्री शैतानसिंह बिरोलिया ने संगठन को मजबूत करने के लिए संगठनात्मक जानकारी दी। रामनवमी के कार्यक्रम रानी प्रखंड के लगभग 25 गांवों में मनाने का निर्णय लिया। जिसमें गांव के प्रभारी भी नियुक्त किए गए। रानी खंड प्रकाश गहलोत, जवाली खंड कल्पेश दवे व नाडोल खंड प्रशांत परमार को प्रभारी बनाए गए।
प्रखंड कार्यकारिणी का किया विस्तार : बैठक में प्रखंड कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें कल्पेश दवे को प्रखंड मंत्री, रोहित वैष्णव को बजरंग दल प्रखंड संयोजक, मोहन घांची को प्रखंड उपाध्यक्ष और प्रशांत परमार को प्रखंड सत्संग प्रमुख नियुक्त किया गया। वहीं रानी के नगर अध्यक्ष अनिल अग्रवाल व नगर मंत्री कश्यप गौतम को नियुक्त किया गया।