- Hindi News
- National
- Pali News Rajasthan News Ayushi39s Poetic Text In Kumar Vishwas39s Web Series 39yuvaaj39
कुमार विश्वास की वेब सीरीज‘युवाज’ में अायुषी का काव्य पाठ
एक मिनट दस सैकंड के वीडियाे में अायुषी ने दी कविता की प्रस्तुति
देशभर में काव्य मंचाें से पाली का नाम राेशन कर रही कवयित्री अायुषी राखेचा के काव्य पाठ से सजी वेब सीरीज युवाज के प्राेमाे का गुरुवार काे कुमार विश्वास ने लाेकार्पण किया। एक मिनट दस सैकंड के इस प्राेमाें में अायुषी ने चंचल चितन काेमल याैवन, मुझे कच्ची कली कचनार लिखा, कविता की प्रस्तुति दी। युवाज के चयन के लिए देशभर से काव्य प्रतिभाअाें के मंचाें के वीडियाें की स्क्रीनिंग की गई थी।
कुमार विश्वास के अनुसार प्री शूट अाैर पाेस्ट प्राेडक्शन में गुणवत्ता के अाधार पर इसे प्रस्तुत करने में काफी समय जरूरी लगा, लेकिन श्राेताअाें की पसंद का विशेष ध्यान रखा गया है। जल्द ही केवी स्टूडियाे की इस प्रस्तुति काे कुमार विश्वास के यू ट्यूब चैनल सहित साेशल मीडिया पर एक साथ लाॅन्च किया जाएगा। गाैरतलब है कि अायुषी की शास्त्रीय शैली में रची सरस्वती वंदना, वीणा वादिनी मात हमारी काे अब तक यू ट्यूब पर छह लाख से अधिक लाेग देख चुके हैं। व्हाट्सएप-व्हाट्सएप... तथा देशद्राेहियाें पर एेसा वार करेंगे... रचनाअाें काे काव्य मंचाें से बहुत पसंद किया जाता है। कई चैनल्स पर काव्य पाठ प्रस्तुत कर चुकी अायुषी शृंगार रस सहित राष्ट्रप्रेम, हास्य अाैर व्यंग्य की रचनाअाें काे भी सधे अंदाज में प्रस्तुति देती है। वे मारवाड़ की इकलाैती कवयित्री है जिन्हें युवाज में अवसर मिला है। जाेधपुर में अाॅरा द फेम अाैर पाली में अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा इन्हें सम्मानित भी किया जा चुका है।
पाली. आयुषी राखेचा।