बीए फाइनल भूगोल की प्रायोगिक परीक्षा 16 से
पाली | जेएनवीयू के भूगोल विभाग में बीए अंतिम वर्ष की मुख्य प्रायोगिक परीक्षा 16 मार्च से प्रारंभ होगी। विभागाध्यक्ष डाॅ. जयसिंह ने बताया कि 16 मार्च को बीए तृतीय वर्ष (छात्र) की भूगोल प्रायोगिक परीक्षा भाषा प्रकोष्ठ नया परिसर में सुबह 8 बजे होगी। 18 मार्च को सुबह 8 बजे बीए तृतीय वर्ष (छात्र) सायंकालीन अध्ययन संस्थान की भूगोल प्रायोगिक परीक्षा सायंकालीन अध्ययन संस्थान में आयोजित होगी। वहीं बीए तृतीय वर्ष (छात्राएं) की भूगोल प्रायोगिक परीक्षा 19 मार्च को सुबह 8 बजे कमला नेहरू महिला महाविद्यालय में होगी।