पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bar News Rajasthan News Badminton Axelsen Reaches The Final Of All England

बैडमिंटन: एक्सेलसन ऑल इंग्लैंड के फाइनल में पहुंचे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक्सेलसन ने मलेशिया के ली जी जिया को 17-21, 21-13, 21-19 से हराया


डेनमार्क के बैडमिंटन खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसन लगातार दूसरी बार आॅल इंग्लैंड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गए। पिछले साल के रनरअप एक्सेलसन ने मलेशिया के ली जी जिया को 17-21, 21-13, 21-19 से हराया। दूसरी सीड ने अपना सेमीफाइनल मुकाबला एक घंटे 13 मिनट में जीत लिया। एक्सेलसन और जिया के बीच यह तीसरा मुकाबला था। एक्सेलसन ने दूसरी बार जीत दर्ज की। 2017 के वर्ल्ड चैंपियन एक्सेलसन पहला गेम हार गए थे।

एक्सेलसन ने अगले दोनों गेम जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। अब उनका सामना ताइवान के चोउ तिएन चेन और डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। वहीं महिला सिंंगल्स में चीन की चेन फेई भी फाइनल में पहुंच गई हैं। फेई ने जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21-14, 23-21 से हराया।

खबरें और भी हैं...